Tuesday, 20 November 2012

Kasab Hanged in Yerwada Jail




26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को बुधवार की सुबह 7.30 बजे फांसी दे दी गई.
मंगलवार को ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका को खारिज किया था और इसके बाद ही कसाब को पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था.
दरअसल फांसी देने का काम यरवदा जेल में किया जाता है और कसाब की माफी खारिज किए जाने के बाद यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया था. 2009 से कसाब मुंबई के आर्थर जेल रोड में बंद था.
सरकार ने इस मामले में पूरी गोपनीयता बरती और आर्थर रोड जेल से निकाल कर यरवदा जेल ले जाया गया और तय समय के मुताबिक उसे सुबह 7.30 बजे फांसी दे दी गई.
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी कि मंगलवार शाम 5 बजे कसाब की दया याचिका खारिज होने का बाद यह फैसला लिया गया कि तय समय के मुताबिक उसे फांसी दी जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 अगस्त को कसाब की मौत की सजा की पुष्टि किए जाने के बाद उसके द्वारा राष्ट्रपति के यहां दायर की गई दया याचिका खारिज कर दी गई.
गौरतलब है कि मुम्बई की स्थानीय अदालत ने 6 मई 2010 को कसाब को मौत की सजा सुनाई थी जिसे बम्बई हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा था.
सुप्रीम कोर्ट ने भी 29 अगस्त को कसाब की याचिका खारिज करते हुए वर्ष 2008 के मुम्बई हमले के लिए उसकी मौत की सजा बरकरार रखी थी.
उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर, 2008 को हुए मुम्बई हमले में कई विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए थे.

संसद में करेंगे FDI का विरोध: जयललिता




चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने साफ कर दिया है कि वह रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर सरकार का विरोध करेंगी। AIADK प्रमुख जय‍ललिता ने साफ किया है कि वे एफडीआई के विरोध में हैं और इस पर वे कांग्रेस का साथ नहीं देंगी। जयललिता ने यह भी कहा कि इस मसले पर किसी ने भी उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने कहा था कि अगर लेफ्ट संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो वे उसका पूरा समर्थन करेंगी। उन्होंने यहां तक कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव के लिए किसी भी राजनीतिक दल से बात करने को तैयार हैं।

मल्टीब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई और अन्य मुद्दों पर लोकसभा में यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तृणमूल कांग्रेस की योजना को लेकर भाजपा ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। गौर हो कि वामदलों से भी इस प्रस्‍ताव पर अभी तक समर्थन नहीं मिला है।

मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक समाप्‍त होने के बाद भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एनडीए की बैठक में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। 




: Tuesday, November 20, 2012, 15:32

विकोसशील देशों में 10 प्रतिशत से ज्यादा दवाएं नकली


14-11-12 05
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुताबिक विकासशील देशों में बिक रही 10 प्रतिशत दवाएं या तो नकली हैं या फिर घटिया स्तर की हैं।
 
डब्ल्यूटीओ के मुताबिक सबसे ज्यादा नकली दवा मलेरिया के उपचार के लिए बिकने वाली दवाओं के रूप में हैं क्योंकि एशिया और अफ्रीका के ज्यादातर हिस्से में इस बीमारी का सर्वाधिक प्रकोप है इसलिए इसके उपचार की दवाओं की यहां सबसे ज्यादा मांग है।
 
डब्ल्यूटीओ के मुताबिक विकासशील देशों के साथ ही नकली दवाओं के कारोबार का खतरा विकसित देशों में भी कम नहीं है। फार्मा कंपनी रोश की ओर से कैंसर के उपचार के लिए बनाई गई सबसे प्रभावी दवा एवास्टीन की नकल हाल ही में अमेरिकी बाजार से बडी संख्या में जब्त की गई है। इसके अलावा मिनिंजाइटिस के उपचार के लिए लगाए जाने वाले स्टेरायड इंजेक्शन भी बडी संख्या में यहां नकली पाए गए हैं।
 
यूरोपीय संघ की बात करें तो यहां जब्त की जाने वाली नकली वस्तुओं में भी सबसे बडी संख्या नकली दवाओं की ही है। हैरानी की बात यह है कि जो नकली दवाएं मिल रही हैं उनमें सैनोफी एली लिलि और एस्ट्राजेनेका जैसी नामी गिरामी दवा कंपनियों के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
भारत का आरोप है कि उसके यहां बनने वाली जेनेरिक यानी कि सस्ती जीवन रक्षक दवाओं से मिल रही कडी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विदेशी मुल्कों की सरकारें अपने यहां की दवा कंपनियों को शह दे रही हैं और इसी कारण बाजार में नकली दवाओं का कारोबार फल फूल रहा है। यही वजह है कि भारत ने अगले सप्ताह ब्यूनस आयर्स में इस मसले पर डब्ल्यूटीओ की प्रस्तावित बैठक में दवा कंपनियों की भागीदारी पर सख्त एतराज किया है। ब्राजील ने भी इस मामले में भारत का समर्थन किया है।

Monday, 19 November 2012


भ्रष्टाचार के विरोध में रजिस्ट्री विभाग का पुतला फूंका

Updated on: Sun, 18 Nov 2012





रजिस्ट्री विभाग तृतीय कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा विभाग का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया।
पूर्व सभासद राजेन्द्र जुयाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री विभाग विरोधी नारेबाजी करते हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पहुंचे तथा प्रदर्शन के साथ ही पुतले का दहन किया। राजेन्द्र जुयाल ने कहा कि रजिस्ट्री विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा रजिस्ट्री कराने की एवज में 4 प्रतिशत तक सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। ना देने की स्थिति में विभाग के एक बाबू द्वारा मौके पर जाकर कम स्टांप का भय दिखा मनचाही वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा तो रजिस्ट्री विभाग व रजिस्ट्रार का घेराव किया जायेगा। स्टार पेपर मिल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने कहा कि विभाग का एक बाबू सभी कालोनियों के नक्शे रखे है तथा कालोनियों में जाकर अवैध वसूली कर रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है। मनजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों ने यदि अपना आचरण नही सुधारा तो अंजाम स्वयं सोच ले। जेपी शुक्ला, शांति लाल गुप्ता, लोकेश राणा, रवि कुमार, संदीप दुआ, चंद्र मोहन, मतलूब, बीपी शुक्ला, विशंभर कटारिया, नित्यानंद, राजकुमार, योगेश शर्मा, सोनू त्यागी, प्रेम सचदेवा, देशराज, राम स्वरूप आदि उपस्थित थे।

Monday, 12 November 2012


दिग्गी के खिलाफ थाने पहुंचीं राखी सावंत




मुंबई।। बॉलिवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह के बयान से उन्हें न केवल मानसिक तौर पर पीड़ा हुई है बल्कि उनकी छवि भी खराब हुई है।

राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने अपने वकील से कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी करने को कहा है और अपनी छवि पर हमले के लिए 50 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह, राज्य के गृह सचिव और गोरेगांव थाने के सीनियर इंस्पेक्टर को लिखे खत में राखी सावंत ने कहा है, 'मैं दिग्विजय को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती। इस तरह की टिप्पणी कर उन्होंने मेरी छवि और सम्मान को चोट पहुंचाई है।'

Thursday, 8 November 2012


एफडीआई से किसानों, व्यापारियों का नुकसान: मुलायम

Date: 2012-11

बाराबंकी:   समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध में है क्योंकि इससे किसानों और छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।  

यादव ने गुरुवार को यहां एक प्रतिमा के अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एफडीआई से देश की अर्थव्यवस्था चौपट होगी और उस पर पराधीनता का खतरा मंडराएगा। विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियां अपनी शर्तों पर व्यापार करेंगी और उपभोक्ता उनका बंधक बन जाएगा।  

उन्होंने कहा कि हमें अपनी आजादी को विदेशी ताकतों से बचाना होगा। 

महिला आरक्षण विधेयक को वर्तमान स्वरप में अस्वीकार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पिछडे एवं अल्पसख्यक वर्ग की महिलाएं पिछड़ जाएंगी। 

Saturday, 3 November 2012


एफडीआई से किसान तबाह हो जाएंगे


 सरकार अमेरिका तथा यूरोप की आर्थिक संकट सुधारने के लिए अपनी स्थिति बिगाड़ रही है। केंद्र की संप्रग नीत सरकार को किसानों, खुदरा व्यापारियों और आम लोगों की चिंता नहीं है और वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हितों में काम कर रही है। 

खुदरा एफडीआई विरोधी राष्ट्रीय मोर्चे के एक कार्यक्रम में जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘अमेरिका तथा यूरोप की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। अमेरिकी चुनाव में बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा बना हुआ है एवं वहां अन्य आर्थिक समस्याएं हैं। इससे पार पाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं अन्य पश्चिमी देशों का खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को मंजूरी देने को लेकर खासा दबाव था और सरकार ने उसी दबाव में यह कदम उठाया है।’

देश में  १ करोड़ ४० लाख खुदरा दुकाने है ४ से ५ करोड़ लोग  उन दुकानों में  काम करते है और उनसे जुड़े २० करोड़ लोगो की  रोजी- रोटी ,अजीविका  का साधन है खुदरा व्यापर ,उन सबको सडको पर लाना चाहते है प्रधानमंत्री ....


आज २५ से ३० लाख करोड़ का खुदरा व्यापर का  Economic साइज़  है जो २१०४ तक ५० लाख करोड़ होने वाला है और २०२० तक १०० लाख crore हो जायेगा पर सरकार इस Economy को   सौपना चाहती है विदेशी हांथो में
आर्थिक गुलामी की और देश को धकेलना चाहती है ..

युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक


Updated on: Sun, 04 Nov 2012
हमीरपुर : नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर व विभिन्न युवा संगठनों की ओर से गत 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक सतर्कता सप्ताह का आयोजन किया गया।
इसके तहत 29 अक्टूबर को महिला मंडल ख्याह ब्राह्मणा में कार्यक्रम हुआ जबकि 30 को महिला मंडल जटेहड़ी में सतर्कता सप्ताह मनाया गया। इसी तरह 31 अक्टूबर को युवक मंडल भिड़ा में कार्यक्रम हुआ। जबकि पहली नवंबर को सरस्वती कला मंच बिझड़ी व दो नवंबर को मैटर क्लब व जिलास्तरीय युवा मंडल पुरस्कार विजेता महिला मंडल ग्वारडू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सतर्कता सप्ताह का अंतिम दिन कुसुम कला मंच लदरौर में मनाया गया। इसमें कुसुम कला मंच के प्रधान कुसुम राज ने युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया व इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भ्रष्टाचारविरोधी शपथ भी युवाओं को दिलाई गई।

Tuesday, 30 October 2012


2014 में होगा पापियों का अंत

Updated on: Sun, 28 Oct 2012 10:25 PM

देवबंद (सहारनपुर): योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जब तक देश के अंदर विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस नहीं लाया जाता है तब तक देश की जनता गरीबी की मार झेलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता धर्म व जाति से ऊपर उठकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करे।
रविवार को देवबंद के देवी कुंड मैदान पर आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने अपने एक घंटे के भाषण में देश के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व कांग्रेसी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की नाक के नीचे ही 400 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हो जाता है और वे अपने आपको ईमानदार साबित करने में लगे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि देश की आजादी के 65 वर्ष बाद भी किसानों को उनकी लागत का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते ही आज देश का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में महासंग्राम निश्चित है, जिसमें सारे पापियों को अंत किया जाएगा। इसकी नींव डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है, योगदान सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह जैसे 7 लाख क्रांतिकारियों का है, जिन्होंने अपने प्राण देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दिए।
उन्होंने गांव के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने गांव में सौ-सौ महिलाएं, पुरुष व युवा वर्ग की एक कमेटी तैयार कर लें तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार रूपी कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिल पाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि देश के नेताओं का विदेशी बैंकों में 40 लाख करोड़ रुपये जमा है, अगर उन रुपये को वापस लाया जाए तो इनसे महंगाई आधी कम हो जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता सरदार मोहन सिंह व संचालन चौधरी रविंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर पंचायत के संयोजक भगत सिंह वर्मा, अशोक चौधरी, चौधरी अनूप सिंह व असगर अली प्रमुख आदि मौजूद रहे।

Saturday, 27 October 2012


फर्जी कंपनिया चला रहे सोनिया-राहुल

Updated on: Sat, 27 Oct 2012


अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने काग्रेस और गाधी परिवार पर एक बार फिर हमला बोला है। स्वामी ने राहुल गांधी के स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के पिक्टेट बैंक में खाता होने का सनसनीखेज खुलासा करने के साथ ही आरोप लगाया है कि गांधी खानदान ने विभिन्न देशों में दर्जनों फर्जी कंपनियों बनाई। अरबों का धन बटोरा फिर कंपनी बंद कर दी। कांग्रेस के धन से दिल्ली का हेराल्ड हाउस कौड़ियों के भाव खरीदा जिसकी बाजार कीमत 6 हजार करोड़ से अधिक है। सोनिया और राहुल आरोपों का जवाब देने की खुली चुनौती देते हुए स्वामी ने कहा, मां-बेटे अपने पदों से इस्तीफा दें। ऐसा न किया तो अदालत का दरवाजा खटखटाउंगा।
इस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा भ्रष्टाचार विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करने अहमदाबाद आए सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा, सोनिया,राहुल और प्रियंका के नाम पर 27 कंपनिया है। गांधी खानदान ने अरबों के घपले के बाद इन कंपनियों को बंद कर दिया। बेकऑप्स और एसोसिएट्स जर्नल का उदाहरण देते हुए कहा, बेकऑप्स का पता लोधी रोड़ स्थित प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के सरकारी बंगले का दिया गया है जो कंपनी कानून का उल्लंघन है। यह सब भ्रष्टाचार सोनिया के प्रश्रय से हो रहा है। मुझे तो सोनिया की देशभक्ति पर भी शक है,उनकी कंपनियों में कई विदेशी व संदेहास्पद लोग भी सदस्य है जो हवाला व कालेधन की देखरेख करने वाले हो सकते है।
स्वामी ने कहा, गाधी परिवार ने काग्रेस के 90 करोड़ रुपए यंग इडियन नामक संस्था में लगाए और फिर इन्हीं रुपयों से दिल्ली का हेराल्ड हाउस खरीदा जहा से आजादी के पहले से हेराल्ड और कौमी आवाज नाम अखबार निकला करते थे। नेहरु जी द्वारा स्थापित इस एतिहासिक भवन का इस्तेमाल अब काग्रेस कार्यालय के रूप में होने लगा है।
स्वामी ने घोटालों के आरोपों में घिरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पाक साफ बताते हुए कहा,घोटालों के आधार पर उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए,वह कोई सरकार या मंत्री पद पर नहीं है जो जाच को प्रभावित कर सकते है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बेदाग बताते हुए कहा, वह मोदी के साथ हैं और एक साल से उनका प्रचार कर रहे है। भाजपा को 182 में से 140 सीटें प्राप्त होंगी। पार्टी को विस की सभी सीटें जीत कर कांग्रेस को पाठ पढ़ाना चाहिए। गुजरात में जनता पार्टी के प्रत्याशी उतारने के बारे में पूछे जाने पर कहा,मोदी से 4 टिकट मांगे हैं,यदि टिकट नहीं मिले तो भी वह भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगे। राजग के पीएम इन वेटिंग के बारे में कहा, इस पद के लिए कई उम्मीदवार है। नीतीश और मोदी वर्षो पुराने साथी है। इसलिए किसी एक का पक्ष नहीं ले सकता।


भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एकजुट हों किसान





 देश में व्याप्त भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चिंता का विषय है। किसानों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। इसी में किसानों का और देश का भला है। उक्त बातें भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सचिव सुनील पांडेय ने शनिवार को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन के दौरान कही।
श्री पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किसानों को अपना दायित्व तय करना होगा। कहा कि भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर रणनीति बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगामी समय में भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाएं जाने की बात कही। सम्मेलन में 11 जिलों के जिल व प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेन्द्र मौजूद थे। अध्यक्षता चन्द्रभूषण पांडेय तथा संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर फूलचंद्र सिंह पटेल, भैयाराम मौर्य, रामचेला, इन्द्रासन सिंह, रामनारायण सिंह, रामजी सिंह मौर्य, भोला सिंह, डॉ. महेश सिंह, उदई राम मौर्य, विनय सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।

Monday, 17 September 2012

Murder of Democracy

भारतीय लोकतंत्र संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और छात्र राजनीति लोकतंत्र की सबसे प्रारंभिक सीढ़ी। मेरा मानना है की अगर भारतीय लोकतंत्र एक जीवमान व्यक्तित्व होता, तो मुझे लगता है की एनएसयूआई और कांग्रेस को कल उनके द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या पर फांसी की सज़ा होती। विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी डूसू चुनावों में एबीवीपी का परचम लहराने कई पूरी सम्भावना देखकर देश की सत्ताधारी पार्टी और उसका छात्र संगठन इन हरकतों पर उतर आएगा, इसकी शायद हमें कल्पना भी नहीं थी।

यह चुनाव बड़ी ह
ी भयानक परिस्थितियों में हो रहे थे। एक ऐसा समय जब पूरे देश में कांग्रेस के द्वारा मचाई गई लूट के कारण एक निराशा और गुस्से का भाव था और इस देश का युवा भ्रष्टाचार-मुक्त भारत भारत के लिए संकल्पित दिख रहा था, कांग्रेस को शायद अपने पैरों तले से ज़मीन खिसकती साफ़ दिख रही थी। यही कारण, मैं मानता हूँ कांग्रेस को इतने नीचे ले गया कि उसने इन चुनावों को येन-केन प्रकारेण जीतने क़ी ठान ली। 10 दिन चले चुनाव प्रचार और बाद में कॉलेज पैनलों के नतीजों से यह शीशे की तरह साफ़ था की इस बार के डूसू चुनावों में एनएसयूआई का सूपड़ा साफ़ होने वाला है। जिस भी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता प्रचार हेतु गए, वहीँ पर छात्रों का अभूतपूर्व समर्थन साफ़ दिख रहा था जो स्वतः ही परिणामों की पूर्वसूचना दे रहा था।

आखिरकार, मतगणना का दिन आया। मैं भी पैनल के साथ मतगणना केंद्र के भीतर था। डूसू के इतिहास में पहली बार मतगणना केंद्र के स्थान में परिवर्तन देखकर हमारा चौंकना स्वाभाविक था परन्तु इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर हम बैठे रहे। जब मतगणना शुरू होने को थी और हम अन्दर पहुंचे तो मशीनों की खुली हुई सील देख कर हमारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित धनञ्जय ने सवाल उठाया की क्यों उनके आने से पूर्व ही सील खोल दी गयी, जबकि यह प्रक्रिया के विपरीत बात थी। वहां बैठे अधिकारी समझाने लगे की हम पर विश्वास कीजिये, ये अभी-अभी खोली गयी हैं। आश्चर्यजनक रूप से प्रत्याशियों और मशीनों के बीच में काफी दूरी थी जिस कारण हम लोग गिनती देखने में असमर्थ थे, हमारे पूछने पर स्थानाभाव की बात कह कर इस को भी टाल दिया गया। इसके बाद अगले 3 घंटों में जब भी हमारे किसी प्रत्याशी ने गिनती जानने की कोशिश की तो यही कहा गया के आप लोग जीत रहे हैं और अंतिम बार लगभग 12 बजे अंकित धनञ्जय तथा विशु बसोया को क्रमशः 4000 और 2400 वोटों से आगे बताया गया।

मतगणना केंद्र के भीतर फोन प्रयोग की अनुमति नहीं थी पर हमारे बार-बार कहने के बावजूद मुख्य चुनाव अधिकारी एस सी दुबे लगातार फोन पर न जाने किन-किन से बात कर रहे थे। लगभग सवा 12 बजे हम लोगो को ज़बरदस्ती खाना खाने के लिए बाहर भेज दिया गया। हमारे प्रत्याशियों के बहुत कहने के बाद भी यह आश्वासन देकर की सारे प्रत्याशी जा रहे हैं, हमें मतगणना स्थल से बाहर भेज दिया गया और फिर आश्चर्यजनक रूप से केवल आधे घंटे के भीतर अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अरुण को 5600 वोटो से विजयी घोषित कर दिया गया तथा विशु की सीट पर परिणाम बराबरी का बताया गया। हमारे लिए यह आवाक करने वाली स्थिति थी ... जब हम बाहर निकले थे, तो केवल ४ मशीनों में से परिणाम आने बाकि थे और हमें कहा गया था की आप लोग निर्णायक बढ़त बना चुके हो, अब कोई उलटफेर संभव नहीं। और न जाने उन ४ मशीनों से ऐसा क्या निकला की 


http://www.ibtl.in/news/opinion/2020/murder-of-democracy-by-congress-in-dusu-elections4000 का अंतर भी पट गया और हम पर 5600 की लीड भी हो गयी ??

Friday, 14 September 2012

FDI OR BLACK MONEY

UPA is all set to help President Obama win US elections....


जितना WALLMART को फायदा उतना भारत को नुकसान | 2012 - WALLMART भारत में १० करोड की फ्रेक्ट्री लगाती है, 
NEWS - भारत को १० करोड की FDI हुई | 2015 - WALLMART को 30 करोड को फायदा हुआ ! 
2020 - WALLMART को 140 करोड को फायदा हुआ ! 
2015 - ..... 
विदेशी खून से कब तक भारत को चलाओगे ? 
UPA is all set to help President Obama win US elections. FDI in retail likely to be notified today. What happens to India, who cares?


विद्वान् पाठकों को FDI के बारे में अवश्य ही पता होगा फिर भी सामान्य पाठकों की जानकारी के लिए सरल शब्दों में मेने दिव्या श्रीवास्तव से ली है, अवश्य पड़े और जाने की क्या है सच्चाई --

FDI अर्थात किसी देश का अन्य देश में निवेश करना। यह निवेश किसी भी क्षेत्र में हो सकता है , लेकिन आजकल जो मुद्दा सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है , वह है FDI- Retail का। उदाहरण के लिए 'वालमार्ट' ।विदेशी कंपनी ५१ प्रतिशत की भागीदारी के साथ हमारे देश में 'वालमार्ट' आदि के द्वारा निवेश करना चाहती है, जिसकी अनुमति श्री सिंह ने दी है।

- > क्यों करना चाहती है निवेश ? विदेशी कंपनी को क्या लाभ होगा ?

#जाहिर सी बात है , पैसा कमाने के लिए।
#निस्वार्थ तो करेगी नहीं दान देने की प्रथा केवल भारत में है , विदेशों में नहीं।
#भारत का हित तो चाहेंगे नहीं, अपना हित देखकर ही निवेश कर रहे हैं।
#इससे इन्हें एक बड़ी मार्केट मिलेगी , इनका नाम , प्रचार और टर्न -ओवर बढ़ जाएगा।
#मालामाल पहले से थीं , अब और हो जायेंगी।
#सीधा लाभ निवेश करने वाले देश को होगा। उसकी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

- > FDI -Retail से भारत को क्या लाभ होगा ?
#एक अच्छी और निरंतर सप्लाई मिलेगी खाद्य और अन्य वस्तुओं की --#लेकिन यह आपूर्ति हम अपने स्वदेशी संसाधनों द्वारा बखूबी कर सकते हैं।
#अपने गोदामों में सड़ते अनाज का इस्तेमाल करके भी कर सकते हैं।
#एक लाभ है क्वालिटी और variety मिलेगी (क्या अपने देश में क्वालिटी नहीं है ? यदि नहीं है तो उस दिशा में प्रयास किये जाएँ)
#देश को एक अच्छा इन्फ्रा-स्ट्रक्चर मिलेगा-( क्या इस उपलब्धि के लिए #विदेशियों को घुसपैठ करने दी जाए ? यह काम करने में तो हमारा देश स्वयं ही सक्षम है । कब तक दया पर जीवित रहेंगे परजीवियों की तरह ?)

- > इस निवेश से संभावित नुक्सान--
# छोटे तथा घरेलू उद्योग समाप्त हो जायेंगे।
जैसे अमेरिका जैसे बड़े देशो में हुआ ....
# छोटे व्यापारी उजड़ जायेंगे।
# किसान बर्बाद हो जायेंगे। वे अपनी ही जमीं पर नौकर बन जायेंगे
# गरीबों की आजीविका छीन जायेगी।
# वालमार्ट अपना पाँव पसारेगा तो धीरे धीरे हमारी ज़मीनें भी महंगे
दामों में खरीद कर अपनी जडें मजबूत करेगा और रियल स्टेट के दाम बढेंगे।
# पूर्व में गुलामी भी इसी तरह विदेशी कंपनियों की घुसपैठ से ही मिली थी।
हज़ारों लोग बेरोजगार हो जायेंगे।
# दूसरा कोई विकल्प न होने के कारण ये आत्महत्या करने पर मजबूर हो जायेंगे।
# अपने देशवासियों के साथ घात करके विदेश को संपन्न करना कहाँ की अकलमंदी है?

इस तरह से तो हमारा देश तरक्की नहीं करेगा बल्कि हम अपने देश की गरीब जनता, छोटे मोटे व्यापारी , उधोगपति, किसानों आदि के पेट पर लात मारेंगे।
श्री सिंह तो देशवासियों के दर्द को समझ नहीं रहे , लेकिन हम और आप इस निवेश के खिलाफ एकजुट होकर इसका बहिष्कार कर सकते हैं। हमने स्वदेशी के इस्तेमाल द्वारा आजादी पायी थी और विदेशी सामानों का बहिष्कार किया था। आज एक बार फिर उसी जागरूकता की ज़रुरत है वरना देश पुनः इन विदेशियों के चंगुल में चला जाएगा।

बेरोजगारी से पीड़ित हो हज़ारों लोग भूखे मरेंगे , रोयेंगे और कलपेंगे, आत्महत्या करेंगे,
वहीँ हमारी आने वाली पीढियां हो सकता है गुलाम भारत में ही जन्म लें। अतः सचेत रहने की अति-आवश्यकता है।
ये विदेशी कम्पनियाँ हम पर राज करेंगी और हमें कई दशक पीछे धकेल देंगीं 

Thursday, 13 September 2012

FDI is the key to Black Money


FDI mode for converting black money to white money........


 खुदरा क्षेत्र और इन सभी (बीमा) और पेंशन क्षेत्रों में एफडीआई के पक्ष में नहीं हैं। हम विमानन क्षेत्र में भी एफडीआई के पक्ष में नहीं हैं। हम हमेशा से आम लोगों के पक्ष में रहे हैं।

दुनिया के अन्य देश भी कह रहे हैं कि अगर वे खुदरा बाजार में एफडीआई की अनुमति देते हैं तो छोटे दुकानदार मर जाएंग़े़, इसलिए हम इसके पक्ष में नहीं हैं।

if RBI has no data of Wal-mart's FDI of Rs 455-cr into Bharti group via Mauritious, does it not indicate blackmoney.FDI (foreign direct investment) as a mode for converting black money to white money

FDI is the key to black money…A lot of black has come to the country in the form of FDI…In case the names of those brining it are known, almost 80 to 90 per cent sources of black money would be known”, Baba Ramdev told news persons here.

“In the form of FDI, black money has come back into the country as white money and the government should frame a transparent and effective policy to check this”, Baba Ramdev said. The yoga guru alleged that till now, the government has only “befooled” the people on the issue of black money.

Wednesday, 12 September 2012

Coal Scam


Coal scam: Oppn asks PM to resign, Houses adjourned...


Both houses of the Parliament today witnessed uproar as the Opposition demanded Prime Minister resignation over CAG's coal blocks report. Both Lok Sabha and Rajya Sabha were adjourned till noon. The BJP had planned to embarrass the Centre over the CAG's damaging report on the allocation of coalfields in the Parliament. "We have demanded the resignation of the PM and will repeat our demand. It is unlikely that Parliament will function smoothly," a BJP leader told HT. "They left no stone unturned to target us when George Fernandes was defense minister during NDA days. Why should we let them go scot free now when the country's top auditor has yet again found them guilty of a scam that led to a loss of Rs. 1,86,000 crore to the public exchequer." The party is particularly enthused about the idea that this report embarrasses the Prime Minister directly, as he was also the coal minister for much of the period. Due to this, the party focused solely on this scam on Friday though three CAG reports had come out. "Politically, it suits us to step up the pressure in this matter. One blow after another as scams tumble out regularly will further deepen the impression in the public mind that the Congress is the root of corruption. When Congress leaders attack the CAG, they further dent their own credibility in the public mind," said another BJP leader. He recalled how then defense minister KC Pant used to defend the government after the Bofors scam, further "alienating" people. (courtesy: http://www.hindustantimes.com/India-news/NewDelhi/Coal-scam-Oppn-asks-PM-to-resign-Houses-adjourned/Article1-916913.aspx Edited version of the news. This News has been collected from different Newsletters only with the aim of providing information.)