Thursday, 8 November 2012


एफडीआई से किसानों, व्यापारियों का नुकसान: मुलायम

Date: 2012-11

बाराबंकी:   समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध में है क्योंकि इससे किसानों और छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।  

यादव ने गुरुवार को यहां एक प्रतिमा के अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एफडीआई से देश की अर्थव्यवस्था चौपट होगी और उस पर पराधीनता का खतरा मंडराएगा। विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियां अपनी शर्तों पर व्यापार करेंगी और उपभोक्ता उनका बंधक बन जाएगा।  

उन्होंने कहा कि हमें अपनी आजादी को विदेशी ताकतों से बचाना होगा। 

महिला आरक्षण विधेयक को वर्तमान स्वरप में अस्वीकार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पिछडे एवं अल्पसख्यक वर्ग की महिलाएं पिछड़ जाएंगी। 

No comments:

Post a Comment